नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्लीवालों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा लेगी। सड़कों पर लगे कैमरे वास्तविक समय में ट्रैफिक के दबाव को भांपकर सिग्नल को ऑटोमैटिक कंट्रोल करेंगे। बेंगलुरु में इस तरह का सिस्टम उपयोग हो रहा है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) में इसे शामिल किया गया है। इस योजना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। बजट के लिए प्रस्ताव वित्तीय समिति के पास है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में PWD बनाएगा 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म अभी सड़कों पर लगे कैमरे केवल यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने और उनका चालान करने में उपयोग किए जाते हैं। ट्रैफिक सिग्नल के संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। वर्तमान में चौक-चौराहों पर पारंपरिक फिक्स्ड...