पीटीआई, फरवरी 24 -- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कों में क्रिकेट खेलने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में खूनी अंजाम में तब्दील हो गई। हिंसक झड़प में गुस्साए लड़कों ने 15 साल के किशोर को इतना मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया है।क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी कहासुनी पुलिस के अनुसार, सोमवार को एक लोकल पार्क में 12 साल के लड़के और 15 साल के लड़के के बीच क्रिकेट खेलते समय कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े के बाद 12 वर्षीय लड़का घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने 17 और 13 वर्षीय चचेरे भाइयों को दी। इसके बाद तीनों नाबालिग पीड़ित किशोर की तलाश में निकले। य...