नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 'कैच द रेन 2026' अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर्षा जल संचयन और ग्राउंड वॉटर रिचार्ज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान के आधिकारिक जल शुभंकर 'नीरा' का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी बचाकर लोग बिल पर 10 फीसदी की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बोरवेल लगाने की अनुमति भी उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो बारिश के पानी को बचाने के लिए रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करेंगे। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण के सरल और प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनमें छत के पानी को पाइप के माध्यम से जमीन में पहुंचाना, रिचार्ज पिट और चेक डैम का उपयोग, पानी को स्टोरेज टैंक में जमा करना, टपकते नलों को तुरंत ठीक करना और ...