मऊ, जून 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा यूसुफपुर निवासी एक युवक की दिल्ली के नरेला में गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यूसुफपुर निवासी 21 वर्षीय सन्नी देवल उर्फ सनी पुत्र महेंद्र करीब डेढ़ माह पूर्व दिल्ली स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां रहकर वह एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम वह मौसी से कंपनी जाकर वेतन लेने की बात कहकर निकला था। इसके बाद दिल्ली के नरेला क्षेत्र में शराब की दुकान के पास अज्ञात लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर...