आशीष सिंह, जून 11 -- राजधानी दिल्ली में कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए जल्द ही एक व्यापक नियामक ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो कि बहुत से विषयों पर अपनी राय रखेगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस संबंध में गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न विभागों और नियामक एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कोचिंग संस्थानों के संचालन, सुरक्षा मानकों, छात्र कल्याण और निगरानी व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सरकार ने नीति निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक, दिल्ली सरकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।नियमित निरीक्षण और अनुपालन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी बैठक की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह ब...