नई दिल्ली, जून 5 -- NEET व अन्य परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में सरकार विरोधी कई नामचीन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उधर इस आयोजन से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देश के लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की है। उन्होंने पेपर लीक को अरबों-खरबों का धंधा बताते हुए इसमें बड़े-बड़े लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, साथ ही कहा है कि लोगों को अपने बच्चों के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरते हुए सरकार से सवाल पूछना होगा, तभी सिस्टम में बदलाव आएगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते ह...