नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार (16 अक्टूबर) की शाम कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च को देखते हुए दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते कई रास्तों को बंद भी किया गया है, और साथ ही कुछ रास्तों में यात्रा संबंधी पाबंदियां भी लगाई गई हैं। ऐसे में लोगों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए दिल्ली की यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, और इसके जरिए उन्होंने लोगों को बताया है कि परेशानी से बचने के लिए वे किन मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रैफिक एडवायजरी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए यातायात पुलिस ने बताया कि एक प्रस्तावित सभा को देखते हुए कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफ़िक की आवाजाही दोपहर 3 बजे से प्रभावित ह...