नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी 2026 को लागू कर दिया है। 1 जुलाई 2026 से लागू की गई यह पॉलिसी 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से तैयार है और ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार्जिंग पॉइंट बढ़ाने की तैयारी की गई है और अगले कुछ सालों में इन्हें 9 हजार चार्जिंग पॉइंट से बढ़ाकर 32 हजार किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा, 'इस ईवी पॉलिसी की सफलता बहुत बड़ी मात्रा में चार्जिंग इन्फ्रा पर निर्भर करती है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। वैसे तो लोग ईवी को लोग घर में ही चार्ज करते हैं फिर भी सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए। इन्फ्रा त...