रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर से मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल शामिल थे। इस दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संदर्भ में शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के आरक्षण का पूर्ण समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन को लेकर भाजपा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.