नई दिल्ली। राजन शर्मा, अक्टूबर 20 -- भारत सरकार के तैनात अवर सचिव का शव रविवार सुबह दिल्ली स्थित उनके घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। घरेलू सहायिका के आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घर का गेट अंदर से बंद होने पर पुलिस ने दमकल की मदद से गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में पालम इलाके के महावीर एंक्लेव में रहते थे। वह भारत सरकार में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी कृषि मंत्रालय में थी। अरविंद कुमार के परिवार में दो बेटे और पत्नी शामिल हैं। परिवार के तीनों सदस्य दीपावली और छठ का पर्व मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। अरविंद कुमार घर पर अकेले थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.