अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। व्यापारी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में जिले के व्यापारी शामिल हुए। जिसमें जिले के व्यापारियों का सम्मान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने दिया। समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ने दिया। सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि के साथ जिला महामंत्री नवनीत मद्धेशिया, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण अग्रहरी, युवा प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, आईटी मंच जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जहांगीरगंज महामंत्री भगवती जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरि, बसखारी अध्यक्ष राजेश सोनी, बसखारी के उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, सिकंदरपुर अध्यक्ष तीर्थराज द्विवेदी और महामंत्री शंभू चौधरी शामिल ...