दिल्ली में किराए के लिए ड्राइवर बना हैवान, सवारी की बेरहमी से हत्या; पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
पीटीआई, अगस्त 22 -- वेस्ट दिल्ली के नारायणा इलाके में एक ड्राइवर ने किराए को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक सवारी की हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपनी पत्नी और बेटे की मदद ली। आरोपी की पहचान राजेंक्र कुमार (59) के रूप में हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की है। ड्राइवर और सवारी के बीच 1000 रुपये किराए को लेकर झगड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर ने बताया कि उसने 17 अगस्त को शख्स को गुरुग्राम के इफको चौक से कार में बिठाया था। पुलिस के मुताबिक, यात्रा के दौरान रास्ते में ही दोनों के बीच करीब 1000 रुपये के किराए को लेकर विवाद हो गया। सवारी ने कथित तौर पर किराए का भुगतान करने से मना कर दिया था जिसके बाद दोनों के बीच वेस्ट दिल्ली पहुंचने पर झगड़ा हो गया।सवारी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.