नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली में एक कार के अंदर 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो व्यक्ति मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने के चलते हुई होगी।शीशे बंद, लेकिन गाड़ी थी अनलॉक पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क किनारे नाले के पास खड़ी एक कार के अंदर दो लोग पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां एक सफेद रंग की ह्युंडई ऑरा कार खड़ी मिली। गाड़ी के शीशे बंद थे, लेकिन कार अंदर या बाहर से लॉक नहीं थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में इंटरनेशनल गै...