दिल्ली में कारोबारी को गोलियों से भूना, मासूम बेटा पूछ रहा- मेरे पिता का कसूर क्या
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- बाहरी दिल्ली के पूंठ खुर्द गांव में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह पानी के कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 45 साल के जोगिंदर उर्फ काला के तौर पर हुई है। बवाना थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पारिवारिक रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। पूंठ खुर्द निवासी जोगिंदर का गांव के बाहर पानी का प्लॉट है। वह गांव के आसपास बसे इंडस्ट्रियल एरिया में पेयजल की आपूर्ति करता था। परिजनों ने बताया कि जोगिंदर हमेशा की तरफ सुबह करीब आठ बजे पानी के प्लांट पर गया था। वह पैदल ही सुल्तानपुर रोड से अपने घर की तरफ आ रहा था। वह शंकर चौक पर पहुंचा ही था कि तभी वहां पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने जोगिंदर पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।घटना के बाद गांव में तनाव हमलावर जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.