पीटीआई, फरवरी 22 -- दिल्ली के द्वारका इलाके में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की सन्यासी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और इनकी पहचान 23 वर्षीय भरत और वीराज के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों पर एक व्यवसायी को जमीन विवाद में अपने पक्ष में समझौता करने के लिए धमकाने और उसके कार्यालय पर गोली चलाने का आरोप है। 20 फरवरी को बिंदापुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर विक्की सन्यासी के इशारे पर वारदात को अंजाम दे रहे थे, जिसका संबंध कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से है। यह भी पढ़ें- सुसाइड जोन बना NCR का ये इलाका? 5 लोगों ने फांसी, जहर, कूदकर. ऐसे की आत्महत्या यह भी पढ़ें- दोस्त के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.