नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने एक ज्वेलरी कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी करीब दो करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी कर ली। वारदात 19 अगस्त की शाम आर्य समाज रोड पर हुई। कारोबारी अपने बेटे और कर्मचारी के साथ कार खड़ी कर पास के एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने कार का पिछला शीशा तोड़ा और तीन बैग व एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी की पहचान जयपुर निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। वह SKG Kundan Crafts के मालिक हैं और मार्केटिंग से जुड़े काम के सिलसिले में दिल्ली आए थे। शिकायत के अनुसार, कन्हैया लाल 18 अगस्त को अपने बेटे ध्रुव सोनी और एक कर्मचारी के साथ दिल्ली पहुंचे थे। उनके पास तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी के अलावा...