नई दिल्ली, जुलाई 29 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सभी 12 जोनों में कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यात्रा मार्गों और शिविरों के आसपास की सभी अवैध मांस दुकानों को बंद कराया जाएगा और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार से 11 अगस्त तक दिल्ली में 308 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। एमसीडी ने सभी जोन उपायुक्तों को शिविर स्थलों से अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाएं पूरी करने के आदेश दिए हैं। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...