दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, 2 दिन धूल भरी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; जानें क्यों बढ़ रही गर्मी
नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली के लोगों के लिए मौसम की राहत बस एक दिन दूर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से दिल्ली और आसपास के इलाके में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को दिल्ली को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आसपास के बड़े क्षेत्र में गरज के साथ आंधी आ सकती है। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आ सकती है। यह राहत आगे भी बनी रहेगी, फिर से भीषण गर्मियों का दौर लौटने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कब पहुंचेगा मॉनसून? आ गई गुड न्यूज, मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.