नई दिल्ली, मई 23 -- Delhi Wearher Update: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को सुबह तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 15 से 16 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। शाम से रात के दौरान कभी-कभी हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में एकबार फिर भीषण गर्मी का दौर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को दोनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों ही दिन दोपहर के वक्त 20 स...