दिल्ली में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मौसम की मार से 15 उड़ानें डायवर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अब मॉनसून जोर पकड़ने वाला है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली में अब तेज बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने कल सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अब तेज बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। सोमवार को सुबह या दोपहर से पहले दिल्ली की ज्यादातर स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। जबकि, शाम या रात के समय भी हल्की से मध्यम बारिश का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.