नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- िल्ली में नए साल का स्वागत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट और गलन वाली सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।कल कोहरा छाने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार की सुबह को ज्यादातर जगहों पर मध्यम और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार क...