नई दिल्ली, अगस्त 30 -- दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। । बीते 6 दिनों में ही दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में रविवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सीजन के औसत तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है।कल कैस...