नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली-NCR में मंगलवार को तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव देखा गया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कें पानी में डूबी नजर आईं। जलभराव और जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का दौर दिन में भी कई जगहों पर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली के कई इलाकों में करीब 100 मिलीमीटर (मिमी) या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई।दिल्ली के आयानगर में सबसे अधिक बारिश आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के आयानगर में सबसे अधिक 101.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रिज इलाके में भी 100.4 मिमी बारिश हुई। सफदरजंग में 99.1 मिमी और लोधी रोड में 98.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखी जा ...