नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के बाद एक फिर से भारी बारिश का दौर देखे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि कल यानी मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी का ही पूर्वानुमान है। लेकिन बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश देखी जा सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।बादलों की आवाजाही दिल्ली में सोमवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 118 अंक दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।कल से मौसम में दिखेगा बदलाव IMD के मुताबिक; कल यान...