दिल्ली में कल का मौसम; इस हफ्ते झमाझम बारिश के नहीं आसार, उमस कर सकती है परेशान
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- दिल्ली-NCR में अब मौसम की बेरुखी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो कल के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम गर्म रहने वाला है। हालांकि अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। कल के बाद दिल्लीवालों को उमस परेशान कर सकती है। हालांकि 12 से 18 जुलाई के दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस हफ्ते दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कल यानी 13 जुलाई को भी दिल्ली एनसीआर में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। 13 जुलाई को दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.