दिल्ली, अगस्त 16 -- दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह करीब नौ बजे 205.22 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ ही कम है। ऐसे में आशंका है कि दिल्ली के यमुना के किनारे पर स्थित इलाकों में बाढ़ कभी भी आ सकती है। दिल्ली में यमुना का पानी तेजी से बढ़ने के पीछे की वजह भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बैराज का पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, जलस्तर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जलस्तर में वृद्धि के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि का मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.