नई दिल्ली, जनवरी 2 -- सुबह होते ही राजधानी एक बार फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। सड़कों पर रफ्तार थमी हुई है और आसमान में सूरज की झलक धुंध के बीच छुपी हुई है। दिल्लीवालों को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवाएं पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। राजधानी में बुधवार का दिन दिसंबर महीने के लिए पिछले छह सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्...