नई दिल्ली, जून 20 -- दक्षिणी दिल्ली में कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह ने वसंत कुंज स्थित एक मकान में घुसकर करीब 1.25 करोड़ रुपये की नगदी, सोने-चांदी और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। 47 दिन के भीतर यह दूसरी वारदात है। इस घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज कर दी है। पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पत्नी-बेटे को भी खत्म करना था; दिल्ली में मेड को मारने वाले डॉक्टर का कबूलनामा पुलिस के अनुसार, पीड़ित कारोबारी अमिताभ प्रसाद परिवार के साथ डी-4/2226, वसंत कुंज में रहते हैं। शिकायत में बताया गया कि 16 जून की रात परिवार खाना खाने...