नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में 75 सरकारी सेवाओं के लिए अब दिल्लीवासियों को दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। वह कॉमन सर्विस सेंटर जाकर केवल 30 रुपये शुल्क देकर इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल सेवा पोर्टल सहित कई ऑनलाइन सुविधाओं का उद्घाटन किया जिनसे जनता को सीधे लाभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों तक सरकारी सेवाएं आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क से जोड़ दिया है। इस सुविधा के शुरु होने से नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली भर में चल रहे 7,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी केंद्रों) के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.