नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में एलपीजी सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि सरकार की नाक के नीचे सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ये काफी मंहगे दामों में मिल रहे हैं इससे घर का बजट गड़बड़़ा रहा है।यादव ने कहा कि बीते एक महीने से हालात बिगड़े हुए हैं और गरीबों को 300 से 450 रुपये प्रति किलो तक गैस खरीदनी पड़ रही है। इससे मजदूर वर्ग और निम्न आय वाले परिवारों के सामने खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है और पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया जाता है।उन्होंने बताया कि बवाना, डाबड़ी, सीतापुरी, बेगमपुर और रोहिणी जैसे ...