नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नगर निगम दिल्ली (MCD) ने 9 सितंबर को राजधानी के सभी 12 जोन में अनधिकृत निर्माण, संपत्तियों के अवैध इस्तेमाल और खतरनाक इमारतों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। यह अभियान निगम की चल रही प्रशासनिक कार्रवाई का हिस्सा है। आधिकारिक डिविजनवार दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 9 सितंबर 2026 के बीच एमसीडी ने 1,053 डिमोलिशन कार्रवाई की हैं, 491 संपत्तियों को सील किया है और 2,316 शो-कॉज नोटिस तथा 757 डिमोलिशन नोटिस जारी किए हैं।9 सितंबर को 34 डिमोलिशन, 17 सीलिंग कार्रवाई 9 सितंबर को सभी 12 जोन में 34 डिमोलिशन और 17 सीलिंग कार्रवाई की गईं। नरेला जोन में छह बड़े स्तर की डिमोलिशन ड्राइव चलाए गए। साउथ जोन में पांच अनधिकृत भवनों को ढहाया गया, जबकि सेंट्रल जोन में पांच डिमोलिशन कार्रवाई हुईं। केशवपुरम और शाहदरा नॉर्थ जोन में तीन-तीन ड...