नई दिल्ली, जून 10 -- दिल्ली पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड टीम और एक कुख्यात अपराधी के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। यह घटना मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास लेडी श्रीराम कॉलेज के पीछे वाली गली में हुई। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमा की पहचान सोनू के तौर पर हुई है, जो गोविंदपुरी थाने का घोषित कुख्यात अपराधी है। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई और भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उस पर चोरी और डकैती समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने देर रात एडवाइजरी जारी की, क्या ...