नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बीते एक साल में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या 7.93 फीसदी बढ़कर 87.61 लाख हो गई है। वर्ष 2024-25 में दिल्ली में 81.18 लाख वाहन पंजीकृत थे। रिपोर्ट में 19 मार्च, 2026 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में प्रति एक हजार की आबादी पर वाहनों की संख्या 522 हो गई है। जबकि 19 मार्च तक दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों पर लागू प्रतिबंध के तहत 66.20 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया था।दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा बढ़ेरिपोर्ट में ...