नई दिल्ली, जून 28 -- दिल्ली में एमसीडी टोल टैक्स से जुड़े नियम अब जल्द ही बदल सकते हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) टोल टैक्स से जुड़े नियमों में प्रस्तावित बदलाव के तहत राजधानी में आने वाली कमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल टैक्स में हर साल 5 फीसदी का इजाफा करने की योजना बना रहा है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने शनिवार को नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "टोल टैक्स में किसी भी तरह के बदलाव या बढ़ोतरी के लिए एक लंबी प्रक्रिया होती है। इसके लिए सबसे पहले प्रस्ताव पेश किया जाता है और फिर कमेटियों और नगर निगम सदन के अलावा दिल्ली सरकार से स्वीकृति लेनी होती है। सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम (टोल टैक्स) बायलॉज, 2007 में संशोधनों को नोटिफाई जारी किए जाने के बाद सदन की मंजूरी से टोल टैक्स में हर साल खुद-ब-खुद 5% की बढ़ोतरी हो जाएगी।'' यह भी पढ़ें- द...