नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- प्रदूषण नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए एंटी स्मॉग गन वाहनों की निगरानी कैमरों और मिस्ट स्प्रे डिटेक्शन सिस्टम से होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिस्ट स्प्रे में 'धोखेबाजी' को रोकने के लिए तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। एंटी स्मॉग गन वाहनों में मिस्ट फ्लो मीटर लगाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि स्प्रे तय गति से हो रहा है। ये मिस्ट डिटेक्शन सॉफ्टवेयर के अनुसार काम करेंगे। स्प्रे न होने पर यह अलर्ट करेगा। बता दें कि पीडब्ल्यूडी के बेड़े में 200 एंटी स्मॉग गन हैं। अभी जीपीएस से इनकी निगरानी होती है। वर्तमान निगरानी प्रणाली में यह पता चलता है कि वाहन घूम रहा है, खड़ा है या सिर्फ उसका इंजन स्टार्ट है। प्रणाली में डैशबोर्ड पर वाहन घूमते हुए दिखते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं होता कि मिस्ट स्प्रे किया जा रहा ह...