दिल्ली में उठा रायरंगपुर से राजधानी एक्सप्रेस चलाने का मुद्दा
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर। ओड़िशा के रायरंगपुर स्टेशन से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस चलने का मुद्दा बहलदा के पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने कांग्रेस आदिवासी-दलित समाज के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान बैठक में उठाया। पूर्व विधायक ने कहा कि रायरंगपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव का स्टेशन है जहां से देश को सामाजिक न्याय के लिए एकजुटता का संदेश मिला है। रेलवे को राष्ट्रपति के सम्मान और ग्रामीण हजारों ग्रामीणों की सुविधा में रायरंगपुर से नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन जल्द शुरू करना चाहिए इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक को भी स्टेशन मास्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है। दिल्ली की बैठक में ओड़िशा आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत नारायण लागूरी पूर्व सांसद व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.