नोएडा, अप्रैल 5 -- एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने की कार्रवाई चंदौली जिले के पुराने मामले में वांछित थानोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। पशु तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने शनिवार को दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी दिल्ली में ई-रिक्शा चला रहा था और हरियाणा के फरीदाबाद में रहता था। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार था।एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दबोचे गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय संतोष पासवान के रूप में हुई। उस पर पशु तस्करी के गंभीर आरोप हैं। उसके खिलाफ चंदौली जिले में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर Rs.50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ को उसकी लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम न...