नई दिल्ली, मार्च 29 -- Delhi Lok Adalat April 2026 Date : अगर दिल्ली में आपकी गाड़ी का कोई पुराना ट्रैफिक चालान पेंडिंग है और आप कोर्ट के चक्कर काटे बिना उस चालान को निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) के सहयोग से 5 अप्रैल 2026 को राजधानी के सात प्रमुख कोर्ट परिसरों में 'विशेष लोक अदालत' का आयोजन करने जा रही है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके लंबे समय से पेंडिंग ट्रैफिक चालानों और नोटिसों से राहत दिलाना है। यह उन वाहन मालिकों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिनके चालान अदालती कार्यवाही की वजह से रुके हुए हैं। याद रखें, बुकिंग 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर है, इसलिए 30 मार्च सुबह 10 बजे तैयार रहें। यह भी पढ़ें- लड़की संग दोस्ती जबर्दस्ती यौन संबंध बनाने का लाइस...