नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली में पड़ रही प्रचंड गर्मी के रूप में कुदरत का दोहरा कहर टूट रहा है। दिल्लीवाले न सिर्फ दिन की चिलचिलाती धूप में झुलस रहे हैं, बल्कि अब रातें भी भट्टी की तरह दहकने लगी हैं, जिसने लोगों की नींद और चैन दोनों छीन लिए हैं। दिल्ली में बुधवार की रात 13 साल बाद सबसे गर्म रात दर्ज की गई।27 तक राहत के आसार नहीं दिल्ली-एनसीआर में 27 मई तक भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। रिज एरिया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिल्ली में गुरुवार को बिजली की मांग 8231 मेगावाट तक पहुंची, जो मई में सर्वाधिक है। यह भी पढ़ें- सावधान दिल्ली! RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर...