दिल्ली में इन्फ्लुएंसर की हत्या की कोशिश, पुलिस ने लाइव ऑपरेशन में शूटर दबोचे; बिश्नोई गैंग से लिंक
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- दिल्ली में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की कोशिश को पुलिस ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने पहुंचे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से पांच सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग से कथित संबंध सामने आए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी है। पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और कथित हमले को अंजाम दिए जाने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए नाबालिग की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.