नई दिल्ली, मार्च 28 -- विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम से इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे-28 पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फ्लाइट को लैंड कराने की कोशिश की गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया और फ्लाइट ने इमरजेंसी हालत में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया।सभी यात्री सुरक्षित विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर फ्लाइट दिल्ली की ओर आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। जब फ्लाइट आसमान में थी, तभी उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.