नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली राज्य आयुष सोसाइटी ने 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयुरकन्फ्लुएंस-2026 सम्मेलन का आयोजन किया। "बेहतर कल के लिए आयुर्वेद: साक्ष्य, नवाचार और देखभाल" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने अस्पताल मानकों, एकीकृत उपचार तथा आयुर्वेद के व्यावहारिक इस्तेमाल पर चर्चा की। आयुष निदेशक डॉ. योगिता मुंजाल ने स्वागत भाषण में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह तारीख इक्विनॉक्स के साथ आती है, जो प्रकृति में संतुलन का प्रतीक है।आयुर्वेद की बढ़ती पहुंच एनसीआईएसएम के बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष डॉ. अल्लामप्रभु गुड्डा ने वक्तव्य में आयुर्वेद क्षेत्र की वृद्धि से जुड़े आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि ...