नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सराय काले खां के पास एक एनकाउंटर के बाद बांग्लादेशी डकैतों के एक खतरनाक गिरोह को दबोचा है। गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट किए गए हैं। गिरोह सीमा पार कर अवैध रूप से भारत आता था। गिरोह दिल्ली, गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों में हिंसक डकैतियां और हत्याएं करता था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और लूट के औजार बरामद किए हैं। ये अपराधी अपराध करने के बाद वापस बांग्लादेश भाग जाते थे ताकि पकड़े न जाएं। पुलिस इनके फरार साथियों और स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही है।ऐसे करते थे टार्गेट की तलाश पुलिस ने बताया कि यह गिरोह टार्गेट की तलाश के लिए भारत में फैले अपने रिश्तेदारों और जान पहचान वालों की मदद लेता था। सभी आरोपी बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना मिलने...