पीटीआई, मार्च 29 -- पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घने धुएं के कारण जान बचाने के लिए लोगों को पहली मंजिल से कूदना पड़ा, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं दमकल कर्मियों ने समय रहते आठ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग की सूचना रात करीब 2:30 बजे चांद बाग इलाके में एफ ब्लॉक स्थित एक मकान से मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में आग लगी, जिससे पूरा भवन धुएं से भर गया।तीन महिलाएं एक बच्चे ने लगाई छलांग अधिकारियों के अनुसार, जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तीन महिलाएं और एक दो साल का बच्चा जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद चुके थे। घायलों की पहचान निखत (22), राशिदा (...