नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्ष जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने जा रहा है। सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। ऐसे में दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रोटेस्ट के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इसके अलावा और भी कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी है। वहीं नई दिल्ली में धारा-163 लागू रहेगी। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जो भी इस धारा का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारियों के जुटने की संभावना है। प्रोटेस्ट से...