नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली में वोटर्स लिस्ट को पूरी तरह अपडेट करने और त्रुटिरहित बनाने के मकसद से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 4 महीने चलने वाले इस अभियान में करीब 13 हजार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 1,45,10,298 मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, एसआईआर की यह प्रक्रिया सामान्य पुनरीक्षण से अलग और व्यापक होगा। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही शामिल रहें और किसी भी प्रकार की त्रुटि, दोहराव या अपात्र नामों को चिन्हित कर मतदाता सूची से हटाया जा सके।13 हजार बीएलओ मतदाताओं से संपर्क करेंगे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि करीब 13 हजार बीएलओ निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरा...