नई दिल्ली, जून 5 -- राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी यह स्थिति बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के प्रकोप के बाद गुरुवार अचानक मौसम ने करवट बदली। दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान पेड़- टहनी और दीवार गिरने की 38 कॉल आई। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, कई प्रमुख रास्तों पर ...