नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार शाम को चली आंधी के साथ आई बौछारों ने तपती गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में गरज-चमक के साथ आंधी आई, जिस दौरान पालम में हवा की अधिकतम गति 61 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम और पिछले दिन की तुलना में 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 2.2 डिग्री से...