नई दिल्ली, मार्च 29 -- दिल्ली-एनसीआर में आज से एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। चिलचिलाती गर्मी के बीच अब बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक बरतें बेहद सावधानी, यूपी सरकार ने मौसम के बिगड़े तेवर से किया सतर्कआज और कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को दिल्ली में मौसम सबसे...