नई दिल्ली, जून 24 -- राजधानी दिल्ली में मंगलवार दोपहर बाद आई आंधी ने मौसम को एकदम से बदल दिया। आंधी-बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 14 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आंशिक तौर पर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप रही। 10 बजे के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर 2 बजे तक मौसम बेहद गर्म बना रहा। इस दौरान मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री से...